शोले फिल्म और सरदार अब मैं नमक नहीं खाऊंगा:
वर्ष 1975 में एक बड़ी मशहूर फिल्म आई थी जिसका नाम था शोले आपने भी वो फिल्म जरूर देखी होगी और इस फिल्म के एक सीन में कालिया नाम का एक किरदार है और वो अपनी जान बचाने के लिए गब्बर सिंह से कहता है कि सरदार मैंने आपका नमक खाया है और ये डायलॉग उस समय बड़ा मशहूर था आज भी बहुत सारे लोग ये डायलॉग याद करते हैं सरदार मैंने आपका नमक खाया है अगर ये फिल्म आज रिलीज होती तो ये डायलॉग आज किस तरह से बोला गया होता शायद कालिया आज गब्बर सिंह से ये कहता कि सरदार अब मैं आपका और नमक नहीं खा सकता क्योंकि मेरा ब्लड प्रेशर हाई रहता है अब मैं आपका नमक नहीं खाऊंगा क्योंकि अब मुझे हाइपरटेंशन है| 
भारत ने बनाया नमक खाने का रिकॉर्ड:
ये बात इसलिए आपसे कह रहे हैं क्योंकि भारत के लोगों ने नमक खाने का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है भारत में 10 जून को हुई एक नेशनल वर्कशॉप में ये बात पता चली कि भारत के लोग प्रतिदिन 8 से 12 ग्राम नमक खाते हैं इनमें भी सबसे ज्यादा प्रतिदिन 12 ग्राम नमक दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के लोग खाते हैं ये मात्रा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की सिफारिश से दुगने से ज्यादा है
एक सामान्य आदमी को रोज कितना नमक खाने चाहिए (W H O )
डब्ल्यूएचओ कहता है कि 18 साल से ऊपर के व्यक्ति को प्रतिदिन 5 ग्राम या उससे कम नमक खाना चाहिए लेकिन भारत के लोग हर दिन 8 से 12 ग्राम नमक खा रहे हैं भारत सरकार ने भी अपनी वर्ष 2022 और 23 की रिपोर्ट में ये बताया था कि भारत में हर व्यक्ति पर सालाना 14 किलोग्राम नमक की खपत होती है इसके अलावा हमारे घरों की रसोई में जो खाना पकाया जाता है उसमें हर साल पूरे भारत में 700 करोड़ किलोग्राम नमक का इस्तेमाल होता है भारत के लोग दिन भर में जितना नमक खा रहे हैं उनमें से 80% नमक उनके घर के खाने से आ रहा है और नमक खाने के मामले में भारत के लोग दुनिया के ज्यादातर देशों से आगे हैं |
दुनिया के कौन से देश ज्यादा नमक कहते है ?
ब्रिटेन में हर व्यक्ति प्रतिदिन 7.1 ग्राम नमक खाता है फ्रांस में 7.6 अमेरिका में 8.9 पाकिस्तान और बांग्लादेश में 8.9 अफगानिस्तान में भी हर व्यक्ति प्रतिदिन 6.4 ग्राम नमक खा रहा है जो भारत से भी कम है चीन की गिनती दुनिया के उन देशों में है जहां हर दिन सबसे ज्यादा 17.7 ग्राम नमक खाया जा रहा है|
अचानक हार्ट अटक के कारन
आजकल आप ऐसे कई वीडियोस देखते होंगे जिनमें लोगों को जिम में वर्कआउट करते समय या कहीं नाचते गाते हुए या कहीं अचानक से बैठे हुए या खड़े खड़े हार्ट अटैक आ जाता है और वो गिर जाते हैं अचानक से मौत हो जाती है| इसके पीछे कई कारण होते हैं लेकिन इनमें एक कारण नमक का जरूरत से ज्यादा खाना भी है | जरूरत से ज्यादा नमक खाने से लोगों को हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है और हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा कि जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करने से दुनिया में 70 लाख लोगों की मौतें हो सकती हैं और इनमें भी सबसे ज्यादा मौतों का खतरा भारत में है |
W H O की भारत को चेतावनी:
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि अगर भारत के लोग 8 से 12 ग्राम की जगह प्रतिदिन 5 ग्राम या उससे कम नमक खाना शुरू कर दें तो देश में हृदय रोगों से 3 लाख मौतें कम हो जाएंगी| हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामले 17 लाख कम हो जाएंगे इस समस्या की जड़ में एक कारण ये भी है कि भारत के लोग पश्चिमी देशों की बहुत नकल करते हैं| आपने देखा होगा कि हमारे देश में डाइनिंग टेबल पर या रेस्टोरेंट्स में और होटल्स में जब आप खाना खाने के लिए जाते हैं तो टेबल पर नमक की एक शीशी जरूर रखी होती है और ये आपके खाने में नमक की मात्रा को बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है | ये इसलिए रखी जाती है ताकि लोगों को अगर लगे कि नमक कम है तो वो अपने खाने में और ज्यादा नमक डाल दें|
पश्चिमी देशो की जहरीली आदते:
ये संस्कृति असल में अमेरिका और पश्चिमी देशों से आई है जहां सब्जियों को उबालकर खाया जाता है और बाद में उसमें ऊपर से नमक डाला जाता है | वो पकाते समय नमक नहीं डालते इसी वजह से पश्चिमी देशों के लोग खाने के साथ अपनी डाइनिंग टेबल पर नमक और पेपर की शीशियां रखते हैं | लेकिन बाद में भारत के लोग बिना सोचे समझे इस संस्कृति को उन्होंने अपना लिया और हमने ये सोचा ही नहीं कि हमें खाना पकाने के बाद उसमें ऊपर से नमक डालने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हमारे यहां खाना पकाते वक्त ही उसमें नमक और दूसरे मसाले डाल दिए जाते हैं|
सरकार ने की देशवासियो से नमक पर अपील :
अब सरकार ने ये लक्ष्य रखा है कि वो नमक के सेवन को कम करना चाहती है और भारत ने वर्ष 2030 तक यानी अगले 5 साल में नमक की खपत को 30% तक कम करने का लक्ष्य रखा है और इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आपसे अपील की थी कि आप खाने में कम तेल का इस्तेमाल करें इससे आपका वजन कम होगा यानी तेल नमक और चीनी से आपको सावधान रहना है |
नमक की खपत कम करने की पांच असरदार उपाय
आप नमक का सेवन कम करने के लिए ये 5 उपाय अपना सकते हैं जल्दी से आप नोट कर सकते हैं:
पहला अपने डाइनिंग टेबल से आज ही इसी वक्त नमक की शीशी को हटा दीजिए| दूसरा खाना बनाते समय ही कम नमक का उपयोग करें | हमारी जो महिला दर्शक हैं ,जो शायद रसोई में खाना बनाती हैं उन्हें या अगर कोई और खाना बनाता है तो उसे आप अभी ये बताएं कि खाने में नमक का प्रयोग कम कर दें आज से ही | तीसरा नमक को आप नींबू से भी रिप्लेस कर सकते हैं, नमक की आवश्यकता नहीं है नींबू डाल लीजिए | चौथा पैकेट बंद स्नैक्स और नमकीन खाना पूरी तरह से बंद कर दीजिए क्योंकि इनमें बेहद नमक होता है और पांचवा उपाय ये आप सफेद नमक को अपने रसोई घर से हटाकर सेन्धा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं | जो केमिकली प्रोसेस नहीं होता और इसमें 90 से ज्यादा मिनरल्स होते हैं और इसमें आयरन और आयोडीन की मात्रा सबसे कम होती है |
जनता जागरुख होने की जरूरत :
आखिर में आपसे एक बात और कहना चाहते हैं कि एक तरफ देश में लोग जरूरत से ज्यादा नमक खा रहे हैं | आपको ये भी याद होगा कुछ समय पहले एक फिल्म आई थी चीनी कम अब शायद एक और फिल्म का समय आ गया है जिसका नाम होना चाहिए नमक कम तो चीनी शायद आप पहले ही कम कर चुके हैं| अब चीनी के बाद नमक कम करने का समय आ गया है ये दोनों जो सफेद वस्तुएं हैं चाहे चीनी हो या नमक हो इन दोनों को आप अपने जीवन से बेहद कम कर दीजिए |