Ritesh Agrawal net worth-OYO फाउंडर की संपत्ति
. Ritesh Agrawal ₹1,900 करोड़ से लेकर ₹16,000 करोड़ तक की अनुमानित नेटवर्थ
Middle class boy :
1900 करोड़ का मालिक कैसे बने जाने
Ritesh Agrawalका जन्म 1993 में उड़ीसा के मारवाड़ी परिवार में हुआ मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे Ritesh Agrawalके परिवार वाले चाहते थे कि वह पढ़ लिखकर इंजीनियर बने इसीलिए उन्हें आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए कोटा भेज दिया गया लेकिन उनका मन वहां पर लगा नहीं और वह वहां से पहुंच गए दिल्ली ,दिल्ली में Ritesh Agrawalने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस एकेडमी में एडमिशन ले लिया लेकिन उनके दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था |उन्होंने बीच में ही पढ़ाई को छोड़ दिया लोग हमेशा स्टार्टअप से ये कहते हैं कि आपको आईआईटी से होना चाहिए, आईएम से होना चाहिए ,आईवी लीग से होना चाहिए |किसी भी बड़ी कॉलेज नहीं गए |
Ritesh Agrawal ने OYO की शुरुआत कैसे की?
मतलब देखिए छोटी सी उम्र से ही वेदांता के अनिल अग्रवाल स्टीव जॉब्स वारन बफेट और बिल गेट्स को अपना आदर्श मानते रहे Ritesh Agrawalजानते थे कि वह जॉब के लिए नहीं बल्कि बिजनेस के लिए बने हैं और स्कूल के वक्त से ही वह एंट्रप्रन्योर बनना चाहते थे दिल्ली में रहना उतना आसान नहीं था खुद के खर्च के लिए भी उनके पास पैसे नहीं होते थे तो कारोबार के बारे में भला कहां से सोच सकते थे उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और रास्ते पर घूम घूम कर सिम कार्ड बेचना शुरू कर दिया अब यहां से उनके एंट्रप्रन्योर बनने का सफर शुरू हो गया बिजनेस का भूत तो पहले से ही सवार था|इसीलिए जब उन्हें कुछ नहीं समझा तो सड़कों पर घूम घूम कर सिम कार्ड ही बेचने लगे उस दौरान Ritesh Agrawalएंट्रप्रन्योर की समिट्स को अटेंड करते थे और लोगों के आइडियाज सुनते थे |इसके अलावा Ritesh Agrawalको बचपन से ही घूमने का काफी शौक था |साथ ही एंट्रप्रन्योरशिप से रिलेटेड इवेंट्स को अटेंड करने के लिए भी उन्हें काफी ट्रैवल करना पड़ता था| इसी के चलते उन्होंने ऑब्जर्व किया कि जब भी लोग कहीं किसी नई जगह पर जाते हैं तो उनके सामने एक सबसे बड़ी समस्या होती है, होटल रूम्स को ढूंढने की अब हर कोई जो फाइव स्टार होटल रूम अफोर्ड नहीं कर सकता और सस्ते होटल्स की सर्विसेज बहुत घटिया होती थी| कई बार तो होटल की वेबसाइट पर अलग फोटो दिखाई जाती थी और असलियत में कमरा बिल्कुल अलग होता था| जिससे कस्टमर्स को काफी डिसअपॉइंटमेंट होता था बस इन्हीं सब प्रॉब्लम्स को देखते हुए Ritesh Agrawalने ये तय कर लिया कि वह होटल के फील्ड में कुछ करना चाहते हैं उसी बीच महज 17 साल की उम्र में उन्होंने ओरिओवल स्टेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी शुरू की Ritesh Agrawalको यह तो पता चल गया था कि अगर उन्हें बिजनेस करना है तो उसके लिए उन्हें काफी सारे पैसे चाहिए होंगे लेकिन मिडिल क्लास फैमिली से होने की वजह से उनके पास बड़ी रकम तो थी नहीं लेकिन हां जज्बा जरूर था| 2013 में उन्होंने पीटर थिएल की एक 20 अंडर 20 थिएल फेलोशिप के लिए अप्लाई कर दिया और तो और इस फेलोशिप को प्राप्त करने वाले वह पहले एशियन भी बने| लेकिन इस फेलोशिप को लेने की शर्त यही थी कि आपको अपना कॉलेज छोड़ना होगा |Ritesh Agrawalने काफी हिम्मत दिखाई और कॉलेज ड्रॉप किया और अपनी कंपनी ओरिओवल स्टेज को ओयो रूम्स में तब्दील करके ओयो रूम्स की शुरुआत की |
OYO होटल कैसे कमाता है पैसा?
उस समय Ritesh Agrawalने कई होटल मालिकों से कांटेक्ट किया और उन्हें ऑफर दिया कि होटल वाले अपने कमरे को किराए पर देने के लिए उनको कमीशन दें अब जरा आप सोचिए, अगर कोई 17 साल का लड़का आपसे आकर यह बात कहे तो क्या आप उस पर भरोसा करेंगे, बिल्कुल सही सोचा आपने Ritesh Agrawalके साथ भी यही हुआ और उन्होंने उन पर यकीन नहीं किया लेकिन Ritesh Agrawalभी कहां हार मानने वाले थे, उन्होंने एक होटल ओनर को ऑफर दिया कि अगर लॉस होगा तो पूरा Ritesh Agrawalके हिस्से में और अगर प्रॉफिट होगा तो दोनों का 50-50% शेयर होगा होटल मालिक ने सोचा कि Ritesh Agrawalकोई बेवकूफ बच्चा है,जो सिर्फ अपने पिता के पैसे को बर्बाद कर रहा है और ऐसा सोचकर वह डील करने के लिए मान गया इसके बाद Ritesh Agrawalने ₹35000 में दिल्ली के सदर बाजार से कुछ ऐसी छोटी-मोटी चीजें खरीदी जिससे होटल के उस साधारण से कमरे को खूबसूरत बनाया जा सके |धीरे-धीरे उन्होंने कस्टमर्स को दी जाने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी की सब कुछ अच्छा चल रहा था तो उन्हें और होटल्स के लिए भी ऑफर्स आने लगे| इसके बाद प्रॉपर्टी ओनर्स ने भी उन्हें कांटेक्ट किया कि वह सालों से खाली पड़ी उनकी प्रॉपर्टी को भी किराए पर दे सकते हैं क्या और ऐसा करके धीरे-धीरे उनका बिजनेस बढ़ने लगा और फिर Ritesh Agrawalने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा |

Ritesh Agrawal की सफलता की कुंजी
Ritesh Agrawalने अपने बिजनेस में कई ऐसी स्ट्रेटजीज अप्लाई की है जिससे उन्हें काफी ज्यादा सक्सेस मिली जैसे कि उन्होंने कस्टमर्स की जरूरत को समझा उन्होंने देखा कि लोग और मीडियम बजट वाले होटल्स का सेक्टर अनऑर्गेनाइज्ड है |इसीलिए उन्होंने ऐसे होटल्स के साथ कोलैबोरेट करके उसे एक ब्रांडेड इकोसिस्टम बना दिया जिससे कस्टमर्स को एक रिलायबिलिटी का सेंस भी आया| साथ ही उन्होंने कम दामों पर अच्छी सर्विसेज प्रोवाइड कर दी| बस फिर क्या मिडिल क्लास लोगों को इसी की तो जरूरत थी तो ओयो की पॉपुलैरिटी भला कैसे नहीं बढ़ती| उन्होंने देखा कि इंडिया में मैक्सिमम होटल्स ऐसे हैं जिनके पास 100 से कम कमरे हैं लेकिन उन होटल्स पर किसी का ध्यान ही नहीं है| इसीलिए उन्होंने इस सेक्टर को टारगेट करने का सोचा इसके अलावा उन्होंने पहले से चल रहे ट्रेडिशनल तरीके से हटकर सोचा यानी कि उन्होंने नया होटल बनाने का प्लान नहीं किया बल्कि पहले से बने होटल्स को लीज पर लिया या फिर उनके साथ कोलैबोरेट किया| जिससे कि उनकी कॉस्ट कम हो गई और आरओआई भी बढ़ गया इन सबके अलावा उन्होंने शुरू से अंत तक कस्टमर एक्सपीरियंस का बखूबी ध्यान रखा उन्होंने हर छह होटल पर एक क्लस्टर मैनेजर अपॉइंट किया, जो डेली एक होटल में जाकर वहां की सुविधाएं जैसे लाइट्स पानी वाईफाई वगैरह चेक करता था और अगर कोई ऐसा रूम होता था ,जहां कोई सुविधा ठीक नहीं है उसकी बुकिंग ही बंद कर दी जाती थी|
Ritesh Agrawal ने OYO को technology se कैसे बढ़ाया ?
इन सबके अलावा ओयो के बड़ा ब्रांड बनने में Ritesh Agrawalकी टेक्नोलॉजी की नॉलेज का भी काफी बड़ा रोल था काफी छोटी सी उम्र से ही Ritesh Agrawalको कंप्यूटर लैंग्वेज में कोडिंग आती थी और अपनी इसी समझ का प्रयोग करके उन्होंने ओयो को स्केल किया उन्होंने अपने ऐप को भी ऐसे डिजाइन किया कि कस्टमर को कमरा बुक करना कोई झंझट का काम ना लगे | यह तो हम सब जानते हैं कि हमारा दिमाग सीधी बातें करना चाहता है जो सर्विस हमें टफ लगती है हम उसे दोबारा यूज ही नहीं करते ओयो ने इसी बात को समझा और सिर्फ तीन क्लिक में कमरा बुक करने की बात बोलकर अपनी कंपनी को एडवरटाइज किया इतना ही नहीं फ्यूचर में भी इसी तरह के टेक्निकल एडवांसमेंट होते रहे | इसके लिए उन्होंने अपनी कंपनी में डाटा साइंटिस्ट की एक टीम भी बनाई थी सबके साथ-साथ ओयो में एक पूरी की पूरी टीम सिर्फ इसीलिए रखी गई, जो नए-नए होटल मालिकों और घरों के ओनर्स से कांटेक्ट करती और उनके साथ कोलैबोरेट करने का काम करती है| यानी कि जितना फोकस उन्होंने बाकी सभी सर्विसेज पर किया उतना ही ध्यान उन्होंने अपने बिजनेस को एक्सपेंड करने पर भी दिया | इसी का नतीजा है कि आज 80 से ज्यादा देशों में ओयो मौजूद है भारत की बाकी सभी टॉप 10 होटल चेन को मिलाकर भी उनके पास उतने रूम्स नहीं हैं जितने की ओयो के पास अकेले हैं|
ग्राहक फीडबैक ने कैसे बदली OYO की दिशा?
Automobile:know more
साथ ही इनकी सक्सेस में सबसे बड़ा रोल रहा, इनके फीडबैक टू कीप फॉरवर्ड स्ट्रेटजी का असल में जब भी कोई भी नई सर्विस लाते हैं तो उसका रिव्यू कस्टमर से जरूर लेते हैं और फिर जो चीजें कस्टमर को पसंद आती हैं ,उन्हें रखा जाता है और जो पसंद नहीं आती उन्हें हटा दिया जाता है |इससे उन्हें कस्टमर्स की समझ जानने का मौका तो मिला ही लेकिन कस्टमर्स को भी यह लगने लगा कि उन्हें वैल्यू किया जा रहा है जिसकी वजह से लोग ओयो को और भी ज्यादा पसंद करने लगे|

इस तरह अपनी इन जेन्युइन बिजनेस स्ट्रेटजीज की हेल्प से मिडिल क्लास फैमिली में पैदा हुए Ritesh Agrawal सिर्फ कुछ ही सालों में इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के यंगेस्ट सेल्फ मेड बिलियनर्स में शामिल हो गए |जिंदगी में कभी भी कोई चीज एक्सपीरियंस मिल रहा है तो उसे वहां तक सीमित मत करना हमेशा अपने आप को पूछना कि अच्छा इस एक्सपीरियंस से क्या रिफ्लेक्ट करके मैं कर सकता हूं फोर्ब्स ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अकॉर्डिंग साल 2020 में जब Ritesh Agrawal की उम्र सिर्फ 27 साल थी तब उनकी नेटवर्थ 1.1 बिलियन डॉलर्स को क्रॉस कर चुकी थी इसीलिए आज Ritesh Agrawalइंडिया के सभी यंग एंट्रप्रन्योर के लिए एक इंस्पिरेशन माने जाते हैं|Hurun Rich List 2024 में उनका नेटवर्थ लगभग ₹1,900 करोड़|
निष्कर्ष: सफलता, मेहनत और सोच का नाम – Ritesh Agrawal
Ritesh Agrawal की कहानी सिर्फ नेटवर्थ की नहीं, बल्कि एक सपने को हकीकत में बदलने की प्रेरणा है। ₹1,900 करोड़ से लेकर ₹16,000 करोड़ तक की अनुमानित नेटवर्थ सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस सफर की पहचान है जो एक छोटे शहर से निकलकर दुनियाभर के लाखों होटलों तक पहुंचा।
उन्होंने दिखा दिया कि अगर आपके पास सच्चा विज़न, टेक्नोलॉजी की समझ, कस्टमर की बात सुनने का धैर्य और बदलाव लाने का जुनून हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं।
आज OYO न सिर्फ एक होटल चेन है, बल्कि भारत की नई पीढ़ी के सपनों की पहचान बन चुका है — और Ritesh Agrawal, उन सपनों को उड़ान देने वाले सबसे चमकते सितारे।
ReplyForward Add reaction |
