Tata Punch की जबरदस्त सफलता: मारुति को पीछे छोड़ पहली बार बना नंबर 1
जब भी इंडिया में मोस्ट सेलिंग कार्स की बात होती है तो सबसे ऊपर मारुति का नाम आता है। हर साल मारुति शुरू की इतनी कार्स बेचती है जितनी कलेक्टिवली कई ब्रांड्स एक साथ नहीं बेच पाते हैं। और इसीलिए सेल्स के मामले में भी नंबर वन की पोजीशन पर हमेशा से ही मारुति की ही कोई ना कोई कार रही है। फिर वो चाहे मारुति की 800 हो, ऑल्टो हो, वैगनार हो, स्विफ्ट हो या फिर डिजायर। मतलब पिछले कई दशकों में टॉप पोजीशन पर आने वाली गाड़ियां मारुति की ही रही है। लेकिन 2024 में कुछ अलग हुआ और बहुत बड़ा भी क्योंकि पिछले साल की हाईएस्ट सेलिंग कार रही है Tata Punch। यस पिछले कई सालों के इतिहास में पहली बार कोई ऐसी कार रही है जो सेल्स के मामले में नंबर वन की पोजीशन पर हो और वो मारुति की गाड़ी ना हो। ये अपने आप में ही एक बहुत बड़ी बात है।

1. यूनिक डिजाइन लैंग्वेज और SUV फील
Tata ने अपनी Punch के साथ ऐसा क्या किया है कि वो मारुति की कार्स को भी पीछे छोड़कर आगे निकल पाई। अब इसी बात को बहुत ज्यादा अच्छी तरीके से जानने के लिए मैंने Tata की Punch को दो-तीन दिन तक चलाया है। इसको एक्सपीरियंस किया और जाने इसकी स्ट्रेंथ जिसकी वजह से इस कार ने इंडियंस को नॉन मारुति गाड़ी लेने पर मजबूर कर दिया।Punch की सक्सेस के पीछे मुझे एक सबसे बड़ा रीजन इसका डिजाइन लगता है। बाय डिजाइन आई डोंट मीन कि ये गाड़ी कितनी ज्यादा अच्छी लगती है या फिर बुरी। वैसे तो ज्यादातर लोगों को इस गाड़ी का डिजाइन ठीक ही लगता है। नथिंग पोलराइजिंग इन इट। बट बाय डिजाइन हियर आई मीन द डिजाइन लैंग्वेज। Tata ने जब Tata Punch को लॉन्च करा था तब इस जैसी दिखने वाली कोई भी गाड़ी मार्केट के अंदर नहीं थी। कोई भी ये नहीं सोच रहा था कि कोई SUV Nexon से भी छोटी हो सकती है और वैसे भी उसकी जरूरत थी क्या है ना। बट मे बी Tata की R&D टीम कुछ ज्यादा ही स्मार्ट थी। उन्होंने एक Nexon से भी छोटी और एक SUV जैसी दिखने वाली कार निकाली और जो एक्चुअली कुछ हद तक SUV जैसी फील भी होती है। और फील से मेरा मतलब आउटर डिजाइन से नहीं है। बाहर से तो ये कुछ लोगों को ऐसी भी लग सकती है लेकिन कई लोगों को ये रेस्ड हैचबैक ही लगती है।
2. SUV जैसा लुक
लेकिन यहां पर फील से मेरा मतलब है इसके अंदर बैठने से जो फील आती है वो। जब आप इस गाड़ी के अंदर बैठते हैं तब आपको समझ में आता है कि ये कोई रेस्ड हैचबैक जैसी नहीं है बल्कि इसके अंदर थोड़ा-थोड़ा ना SUV वाला फील है और उसका एक बड़ा रीजन है इसका बोनट। Punch का बोनट काफी ज्यादा स्ट्रेट है जिसकी वजह से ये ड्राइविंग सीट से दिखता रहता है और इस कार को चलाते वक्त ऐसा लगता है जैसे आप एक SUV चला रहे हो। पर एक ऐसी SUV जिसकी हाइट थोड़ी कम है। हां लेकिन इसकी हाइट इतनी तो है ही जितनी Nexon या फिर 3X0 जैसी गाड़ियों की होती है। इस बात के अलावा बोनट के अंदर से दिखते रहने की वजह से ये गाड़ी थोड़ी सी बड़ी भी फील होती है। ऐसा लगता है आप थोड़ी बड़ी गाड़ी चला रहे हो। सीटिंग पोजीशन के अलावा अगर हम इसके बाहर की डिजाइन की बात भी करें ना तो वो भी काफी ज्यादा बॉक्सी है जो कि इंस्पायर्ड तो लगता ही है एक SUV से। वैसे Mahindra ने भी Tata से पहले KUV100 के साथ कुछ इस तरीके की गाड़ी बनाने की कोशिश करी थी लेकिन वो गाड़ी एक SUV से ज्यादा एक ऊंची हैचबैक लगती थी और काफी ज्यादा पोलराइजिंग भी था उसका डिजाइन। लेकिन Tata की ये जो गाड़ी है ये पोलराइजिंग नहीं लगती काफी ठीक लगती है और इस टॉप मॉडल Camo वेरिएंट के अंदर ये और भी ज्यादा अच्छी लगती है क्योंकि इसमें इसको डुअल टोन कलर मिल जाता है और इसमें जो अलॉय व्हील्स हैं वो भी काफी अच्छे दिखाई देते हैं। तो कहने का मतलब ये है कि Tata ने शायद ये समझा कि कई लोगों को SUV जैसी ऊंची कार तो चाहिए लेकिन उनका बजट एक हैचबैक वाला ही है तो इसीलिए वो ये गाड़ी लेकर आए और अपनी बड़ी ही यूनिक ऑफरिंग की वजह से ये गाड़ी देखते ही देखते काफी ज्यादा हिट भी साबित हो गई।
३ . शानदार बिल्ड क्वालिटी और 5-स्टार सेफ्टी
अगली चीज जो इस गाड़ी के फेवर में जाती है वो है इसकी सेफ्टी व्हिच इज क्वाइट ऑब्वियस ऑब्वियसली लेकिन उससे भी ज्यादा जो इस गाड़ी के फेवर में जाती है ना वो है इसकी बिल्ट। देखो Tata ने Nexon के साथ सेफ्टी के मामले में एक तगड़ा डोमिनेंस हासिल कर लिया था लेकिन जब वो वैसी ही सेफ्टी Punch जैसी 6 6.5 7 लाख रुपए की गाड़ी में देने लगे तो ये चीज ना लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई। लोगों को लगा कि यार इस सेगमेंट में तो कोई और गाड़ी है नहीं जो इतनी ज्यादा सेफ्टी देती हो। ज्यादातर गाड़ियां एक-दो स्टार ही लेकर आ रही थी वहीं जो Punch थी वो 5 स्टार लेकर आई तो इसीलिए शायद लोगों को ये लगा होगा कि यार सस्ती गाड़ी होने के बावजूद भी ये काफी ज्यादा सेफ है और इसीलिए ये एक बहुत बड़ा पॉइंट रहा है इस गाड़ी की 2024 सेल्स का। लेकिन सिर्फ सेफ्टी ही एक बड़ा यूएसपी नहीं है इस गाड़ी का बल्कि जिस टाइप की बिल्ट इस गाड़ी के अंदर मिलती है ना वो भी एक सेलिंग पॉइंट बनता है इसके लिए। देखो यार गाड़ी का दरवाजा बंद करके देखने से या फिर उसका बोनट बजाने से ये समझ में नहीं आता कि गाड़ी कितनी ज्यादा सेफ है या फिर अनसेफ। देखो यार सारे के सारे कार एक्सीडेंट्स ना लाइफ थ्रेटनिंग नहीं होते हैं। कई बार आप स्लो स्पीड में टकराए तो किसी दूसरी गाड़ी से किसी मोटरसाइकिल से तब मैंने ये नोटिस करा है कि मारुति और Honda की जो कार्स होती है ना उनका हाल ना काफी ज्यादा बुरा हो जाता है छोटे-मोटे कार एक्सीडेंट्स के अंदर भी। इस गाड़ी की जो सॉलिड बिल्ट है ना आउटर बॉडी की वो भी कहीं ना कहीं एक बड़ा सॉलिड सा पॉइंट बन जाती है लोगों का इस गाड़ी को खरीदने के लिए।

4 बेजोड़ सस्पेंशन और राइड क्वालिटी
अगली चीज जो इस गाड़ी की सेल्स में हेल्प करती है वो है इसके सस्पेंशंस। यार इस गाड़ी के जो सस्पेंशंस हैं ना मैं उनसे बहुत ही ज्यादा खुश हूं। इस गाड़ी को आप खड्डों में से बहुत तेजी से निकाल दोगे ना तब भी इस गाड़ी को कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। ये खड्डों में से निकल जाती है इस गाड़ी को कोई फर्क ही नहीं पड़ता इसमें से किसी भी तरीके की आवाज नहीं आती है। वो आती है ना कुछ गाड़ियों में से कट करके आवाज जब आप उनको तेजी से किसी खड्डे में से गलती से निकाल देते हो वो इसके अंदर से बिल्कुल भी नहीं आती है जिसकी वजह से इस गाड़ी को आप खराब रास्तों में भी ना एक अच्छी स्पीड मेंटेन करते हुए चला पाते हो और बहुत कॉन्फिडेंस रहता है यार इंडियन रोड्स पे इस तरीके के सस्पेंशंस हो तो मजा आ जाता है भाई मतलब कितने ही हमारे यहां पे रास्ते खराब होते हैं लेकिन इसको कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। जैसे ये वाला रास्ता देखो। अगर इस रास्ते में मैं अपनी सेडान या फिर हैचबैक लेकर आ जाऊंगा ना तो यार मेरा दिमाग खराब हो जाएगा हिल हिल के। इस गाड़ी के अंदर भी मैं हिल रहा हूं मोशन है अंदर फिर भी मैं सच बता रहा हूं कि ये बहुत ज्यादा अच्छा है बहुत ज्यादा बेटर है कंपैरेटिवली इस सेगमेंट में आने वाली बाकी गाड़ियों के मुकाबले में। तो सस्पेंशन में तो यार एक नंबर गाड़ी है जैसे यहां पर देखो। कैसे निकल रहे हैं हम। या फिर इस मिट्टी वाले पार्ट में देखो। यहां पर मेरे को बिल्कुल भी स्पीड कम करने की जरूरत नहीं पड़ रही है गाड़ी चलाते वक्त। इस गाड़ी की राइड क्वालिटी से मैं बहुत ही ज्यादा इम्प्रेस हूं। हमारे देश में बहुत ही ज्यादा बकवास रोड्स हैं आपको सभी को पता है,सच बता रहा हूं मैंने इस सेगमेंट में ना अभी तक इस तरीके के सस्पेंशन सेटअप देखे नहीं हैं।
5 . SUV जैसा लुक, हैचबैक वाली कीमत
तो ये चीज इस गाड़ी के पक्ष में जाती है और मेरे ख्याल में ये बहुत बड़ा रीजन है जिसकी वजह से इतने सारे लोग इसको ऑप्ट कर रहे हैं। तो कहीं ना कहीं ये एक अच्छी ऑफरोडर साबित होती है क्योंकि हमारे खराब रास्तों के लिए इसके जो सस्पेंशंस है ना वो काफी अच्छी तरीके से ट्यूंड हैं। अब ये तो वो पॉइंट्स थे जिन्होंने इस गाड़ी के लिए कहीं ना कहीं यूएसपीज के तौर पे काम करा है जिसकी वजह से ये गाड़ी इतनी ज्यादा सक्सेसफुल हो पाई है Tata Punch।